29.06.2026

Members of the Council

Sub : India UK CETA

Dear Member,

We would like to inform you that the above trade agreement will come into effect from 15.07.2026. An updated FAQ prepared by CLE is attached herewith for your ready reference.

Kindly note that the DGFT has issued the following public notices regarding certificate of origin to be obtained/generated so as to avail duty concession.

1. Public Notice No.10/2026-27 dated 11th May 2026, regarding list of agencies authorised to issue Certificate of Origin.

. Public Notice No.09/2026-27 dated 11th My 2026, which states that In case of India-EFTA TEPA and India-UK CETA, Certificates of Origin may also be obtained on the basis of self-declaration by the exporter concerned, in addition to issuance of Certificate of Origin by an authorised agency”.

Accordingly, the format for self declaration as downloaded from the Ministry of Commerce and Industry website is also attached herewith. You may also check about this format from the buyer.

Members may find more information on India-UK CETA in the following link:

https://www.commerce.gov.in/#/international-trade/trade-agreements/india-united-kingdom-comprehensive-economic-and-trade-agreement
With kind regards

डी. गोकुल कृष्णन / D. Gokula Krishnan
उप निदेशक / Deputy Director
चर्म निर्यात परिषद / Council for Leather Exports
(वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रवर्तित) /
(Sponsored by Ministry of Commerce & Industry,Government of India)
प्रधान कार्यालय: नं. 1, शिवगंगा रोड, / Head Office: No.1, Sivaganga Road,
नुंगम्बाक्कम, चेन्नई ६०००३४, भारत / Nungambakkam, Chennai 600 034

25.06.2026

परिषद के सदस्यगण

विषय : भारत–यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता

प्रिय सदस्य,

हमें आपको यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि उपर्युक्त व्यापार समझौता 15.07.2026 से प्रभावी हो जाएगा। इस संबंध में चर्म निर्यात परिषद द्वारा तैयार किए गए अद्यतन अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न आपके संदर्भ हेतु संलग्न हैं।

कृपया ध्यान दें कि रियायती सीमा शुल्क लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक उद्गम प्रमाण-पत्र के संबंध में विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा निम्नलिखित लोक सूचनाएँ जारी की गई हैं :

लोक सूचना संख्या 10/2026-27 दिनांक 11 मई, 2026, जिसमें उद्गम प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए अधिकृत एजेंसियों की सूची प्रदान की गई है।
लोक सूचना संख्या 09/2026-27 दिनांक 11 मई, 2026, जिसमें यह प्रावधान किया गया है कि भारत–ईएफटीए टीईपीए तथा भारत–यूके सीईटीए के अंतर्गत, अधिकृत एजेंसी द्वारा जारी किए गए उद्गम प्रमाण-पत्र के अतिरिक्त, संबंधित निर्यातक द्वारा स्व-घोषणा के आधार पर भी उद्गम प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

तदनुसार, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया स्व-घोषणा का प्रारूप भी संदर्भ हेतु संलग्न किया गया है। सदस्य इस प्रारूप के संबंध में अपने खरीदार से भी पुष्टि कर सकते हैं।

भारत–यूके सीईटीए से संबंधित अधिक जानकारी निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध है :

https://www.commerce.gov.in/#/international-trade/trade-agreements/india-united-kingdom-comprehensive-economic-and-trade-agreement

सादर,

डी. गोकुल कृष्णन / D. Gokula Krishnan
उप निदेशक / Deputy Director
चर्म निर्यात परिषद / Council for Leather Exports
(वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रवर्तित) /
(Sponsored by Ministry of Commerce & Industry,Government of India)
प्रधान कार्यालय: नं. 1, शिवगंगा रोड, / Head Office: No.1, Sivaganga Road,
नुंगम्बाक्कम, चेन्नई ६०००३४, भारत / Nungambakkam, Chennai 600 034

COO India UK CETA

India UK CETA FAQ updated

UK CETA list of authorised agencies

03B-Origin-Declaration

Menu