Launch of Resilience & Logistics Intervention for Export Facilitation Scheme

  1. Home
  2. CLE
  3. Launch of Resilience & Logistics Intervention for Export Facilitation Scheme

24th March 2026

Members of the Council

Sub : Launch of “RELIEF” (Resilience & Logistics Intervention for Export Facilitation)

Dear Member

Government of India has announced “RELIEF” (Resilience & Logistics Intervention for Export Facilitation) – an intervention under the Export Promotion Mission, vide DGFT Notification No. 65/2025-26 dated 19.03.2026, to support Indian exporters affected by extraordinary freight escalation, heightened insurance premia and war-related export risks arising from disruptions in the Gulf and wider West Asia maritime corridor.

RELIEF interventions have been structured to provide support across the export cycle by covering the shipments already left during the disruption period as well as prospective exports planned to the affected region. ECGC Ltd. has been designated as the nodal and implementing agency responsible for verification, claim processing, disbursement and monitoring.

In this regard, please find enclosed the following

–          DGFT Notification No. 65/2025-26 dated 19.03.2026
–          Information materials received from ECGC

Thanks and regards

  1. Selvam
    Executive Director

24 मार्च, 2026

परिषद के सदस्यगण

विषय : “रेलीफ़” (निर्यात सुविधा हेतु लचीलापन और लॉजिस्टिक्स हस्तक्षेप) के शुभारंभ के संबंध में।

महोदय/महोदया,

भारत सरकार द्वारा रेलीफ़” (निर्यात सुविधा हेतु लचीलापन और लॉजिस्टिक्स हस्तक्षेप) योजना की घोषणा की गई है। यह योजना निर्यात प्रोत्साहन मिशन के अंतर्गत एक हस्तक्षेप है, जिसे विदेश व्यापार महानिदेशालय अधिसूचना संख्या 65/2025-26 दिनांक 19.03.2026 के माध्यम से जारी किया गया है। इसका उद्देश्य खाड़ी क्षेत्र एवं व्यापक पश्चिम एशिया समुद्री मार्ग में व्यवधानों के कारण उत्पन्न असाधारण माल-भाड़ा वृद्धि, बढ़े हुए बीमा प्रीमियम तथा युद्ध-संबंधी निर्यात जोखिमों से प्रभावित भारतीय निर्यातकों को सहायता प्रदान करना है।

रेलीफ़के अंतर्गत हस्तक्षेपों को इस प्रकार संरचित किया गया है कि वे निर्यात चक्र के विभिन्न चरणों में सहायता प्रदान करें, जिसमें व्यवधान अवधि के दौरान पहले ही प्रेषित खेपों के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों हेतु प्रस्तावित आगामी निर्यात भी शामिल हैं। ईसीजीसी लिमिटेड को इस योजना के लिए नोडल एवं कार्यान्वयन एजेंसी नामित किया गया है, जो सत्यापन, दावों के निपटान, भुगतान तथा निगरानी के लिए उत्तरदायी होगी।

इस संबंध में निम्नलिखित संलग्न हैं :

  • विदेश व्यापार महानिदेशालय अधिसूचना संख्या 65/2025-26 दिनांक 19.03.2026
  • ईसीजीसी से प्राप्त सूचना सामग्री

सादर,

आर. सेल्वम
कार्यकारी निदेशक

RELIEF Scheme notification no 65

Relief support

Procedure for claim

Menu